आखिर क्यों बदल गया 'बंगबंधुओं' का मन? बंगाल चुनाव परिणाम में भाजपा की बढ़त के 5 बड़े कारण समझिए

आखिर क्यों बदल गया 'बंगबंधुओं' का मन? बंगाल चुनाव परिणाम में भाजपा की बढ़त के 5 बड़े कारण समझिए
Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों ने पूरे देश को चौंका दिया है. अब तक के आंकड़ों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) बहुमत के आंकड़े 148 को पार करते हुए 180 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. वहीं, ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) 100 सीटों के नीचे सिमटती नजर आ रही है. बंगाल की राजनीति में आए इस 'भगवा तूफान' ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनमें सबसे बड़ा यह है कि आखिर बंगाल के मतदाताओं ने इस बार अपना मन क्यों बदल लिया?