अवंतिका कहां हैं? कुछ बता नहीं सकता... यूट्यूबर सौरव जोशी ने पत्नि को लेकर ये क्या कह दिया

अवंतिका कहां हैं? कुछ बता नहीं सकता... यूट्यूबर सौरव जोशी ने पत्नि को लेकर ये क्या कह दिया
Saurav Joshi Vlogs: यूट्यूबर सौरव जोशी के लेटेस्ट व्लॉग में एक सवाल ने सभी का ध्यान खींच लिया आखिर अवंतिका कहां हैं? पिछले कई दिनों से व्लॉग्स में नजर नहीं आने वाली अवंतिका को लेकर फैंस लगातार सवाल पूछ रहे थे. अब सौरव ने पहली बार इस मुद्दे पर खुलकर बात की है. उन्होंने साफ कहा कि अवंतिका फिलहाल घर पर नहीं हैं और इसके पीछे की पूरी वजह वह अभी नहीं बता सकते. हालांकि उन्होंने यह भी संकेत दिया कि सही समय आने पर सारी जानकारी साझा करेंगे. सौरव के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाएं और तेज हो गई हैं.