अरावली में दिखी दुनिया की सबसे छोटी जंगली बिल्ली, बच्चे के साथ पहली बार हुई कैमरे में कैद
फरीदाबाद की अरावली पहाड़ियों के कोट गांव में दुनिया की सबसे छोटी जंगली बिल्ली रस्टी स्पॉटेड कैट अपने बच्चे के साथ कैमरे में कैद हुई. यह पहली बार है जब दिल्ली-एनसीआर में इस प्रजाति के प्रजनन का रिकॉर्ड मिला है. वन्यजीव प्रेमियों के लिए यह खोज बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है.