अयोध्या का प्राचीन ब्रह्म कुंड, जहां भगवान ब्रह्मा के यज्ञ और गुरु नानक देव के दर्शन की मान्यता, हिंदू और सिख के आस्था का केंद्र
रामनगरी अयोध्या का हर कोना धार्मिक आस्था और पौराणिक रहस्यों से जुड़ा हुआ है. इन्हीं पवित्र स्थलों में एक है प्राचीन और रहस्यमयी ब्रह्म कुंड, जो टेढ़ी बाजार से राजघाट जाने वाले मार्ग पर स्थित है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह वही स्थान है जहां सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रह्मा ने प्राचीन काल में यज्ञ किया था. इसी कारण इस स्थान को ब्रह्म कुंड के नाम से जाना जाता है आज भी यह स्थल श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बना हुआ है.