'अब रुके हुए काम होंगे पूरे'... अंबाला में बीजेपी की ट्रिपल इंजन सरकार बनने पर लोगों में बढ़ी उम्मीदें, बोले- अब बदल जाएगी तस्वीर

'अब रुके हुए काम होंगे पूरे'... अंबाला में बीजेपी की ट्रिपल इंजन सरकार बनने पर लोगों में बढ़ी उम्मीदें, बोले- अब बदल जाएगी तस्वीर
अंबाला नगर निगम चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद शहर में 'ट्रिपल इंजन सरकार' को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है. स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों का मानना है कि अब सड़क, सफाई, जल निकासी और अधूरे विकास कार्यों को तेजी से पूरा किया जाएगा. मेयर पद पर अक्षिता सैनी की जीत के बाद लोगों ने बेहतर बुनियादी सुविधाओं और तेज विकास की उम्मीद जताई है.