अब महारत्न कंपनी में हिस्सेदारी बेचने जा रही सरकार! बाजार भाव से कम कीमत पर लगेगी बोली, मिलेंगे 10 हजार करोड़
Coal India Disinvestment : सरकार ने अपने विनिवेश लक्ष्य को एक कदम आगे बढ़ाते हुए महारत्न कंपनी कोल इंडिया में 3 से 4 फीसदी हिस्सेदारी बेचने का मन बना लिया है. सीएनबीसी-टीवी18 ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि यह विनिवेश ऑफर फॉर सेल के जरिये पूरा किया जाएगा.