अब बिहार के पूर्णिया से होगी सूर्य की खतरनाक किरणों की निगरानी, यूवी इंडेक्स की मिलेगी सटीक जानकारी

अब बिहार के पूर्णिया से होगी सूर्य की खतरनाक किरणों की निगरानी, यूवी इंडेक्स की मिलेगी सटीक जानकारी
Purnea Weather Station: : बिहार के पूर्णिया मौसम विज्ञान केंद्र से एक बेहद महत्वपूर्ण और राहत भरी खबर सामने आई है. लंबे इंतजार के बाद पूर्णिया के मौसम विभाग में आधुनिक 'डॉपलर वेदर रडार' का मुख्य इंस्ट्रूमेंट सफलतापूर्वक इंस्टॉल कर दिया गया है. इसके साथ ही वहां सूर्य की किरणों की निगरानी के लिए एक अत्याधुनिक 'यूवी विकिरण सेंसर इंस्ट्रूमेंट' भी लगाया गया है . इस नए सिस्टम के चालू होने से अब न केवल पूर्णिया, बल्कि इसके आसपास के 100 किलोमीटर के दायरे में आने वाले बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड के कई जिलों के मौसम की बिल्कुल सटीक और रियल-टाइम जानकारी मिल सकेगी.