अब बिजली कटौती से मिलेगी राहत, 20 करोड़ की लागत से आजमगढ़ के इन दो इलाकों में बनेंगे नए उपकेंद्र
गर्मियों में बढ़ती बिजली कटौती और ओवरलोड की समस्या से राहत दिलाने के लिए आजमगढ़ में दो नए विद्युत उपकेंद्र बनाए जाने की तैयारी है. फूलपुर और लालगंज क्षेत्र में प्रस्तावित इन उपकेंद्रों पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे लगभग 50 हजार उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा. नए फीडर बनने से शहरी और ग्रामीण इलाकों में बिजली व्यवस्था पहले से अधिक मजबूत और सुचारु हो सकेगी.