अब छोटे किसानों को भी मिलेगा तारबंदी योजना का फायदा! 0.5 हेक्टेयर जमीन वाले किसान भी कर सकेंगे आवेदन
Agriculture Benefit Scheme: राजस्थान सरकार की तारबंदी योजना अब छोटे किसानों के लिए भी राहत लेकर आई है. नई व्यवस्था के तहत अब 0.5 हेक्टेयर जमीन वाले किसान भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकेंगे. योजना का उद्देश्य किसानों की फसलों को आवारा पशुओं और नुकसान से बचाना है. इसके तहत किसानों को तारबंदी के लिए आर्थिक सहायता और सब्सिडी दी जाएगी. पहले सीमित पात्रता के कारण कई छोटे किसान इसका लाभ नहीं ले पा रहे थे, लेकिन अब अधिक किसानों को योजना से जोड़ा जाएगा. इससे खेती की सुरक्षा और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है.