अब गलियों में दौड़ेगी ‘लेडी पुलिस स्कूटी’! पाली में छेड़छाड़ करने वालों की खैर नहीं
पाली में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने बड़ा और हाईटेक कदम उठाया है. अब संकरी गलियों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी महिला पुलिसकर्मी स्कूटी के जरिए तुरंत मौके पर पहुंच सकेंगी. एसपी मोनिका सैन की पहल पर महिला हेल्पलाइन 1090 के बेड़े में विशेष स्कूटियां शामिल की गई हैं. इस नई व्यवस्था से छेड़छाड़ और उत्पीड़न करने वालों में डर बढ़ेगा, जबकि महिलाओं में सुरक्षा और आत्मविश्वास मजबूत होगा.