'अब कोई भूल की तो नाम मिटा देंगे...' आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी की पाकिस्तान को चेतावनी
भारत-पाकिस्तान से जुड़ा एक बड़ा और सख्त बयान सामने आया है, जिसने राजनीतिक और सुरक्षा हलकों में हलचल मचा दी है. आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी ने एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान लगातार आतंकवादियों को पनाह देता रहा और भारत के खिलाफ गतिविधियों को बढ़ावा देता रहा, तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि भारत अब किसी भी तरह की आतंकी हरकत को बर्दाश्त नहीं करेगा और इसे 'एक्ट ऑफ टेरर' को 'एक्ट ऑफ वॉर' माना जाएगा. अपने संबोधन में उन्होंने यह भी कहा कि अगर पाकिस्तान अपनी नीति नहीं बदलता, तो उसे 'जियोग्राफी और हिस्ट्री' में बने रहने या खत्म होने के नतीजों का सामना करना पड़ सकता है. इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं और इसे पाकिस्तान के लिए एक सख्त चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है. भारत की ओर से पहले से ही आतंकवाद को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है, और इसी कड़ी में यह संदेश और भी कड़ा माना जा रहा है.