अप्रैल में करें तरबूज की बुवाई, सही दूरी उन्नत बीज का करें चयन, प्रति एकड़ होगा लाखों का मुनाफा
Watermelon Cultivation: गर्मियों में तरबूज की मांग काफी बढ़ जाती है. इसलिए किसान अप्रैल में इसकी बुवाई कर अच्छा मुनाफा कमा सकते है. विशेषज्ञों के अनुसार समय पर बुवाई से उत्पादन बेहतर होता है और बाजार में अच्छी कीमत मिलती है. बीज की बुवाई पंक्तिवार करें. लाइन से लाइन की दूरी 2.5 से 3 मीटर और पौधे से पौधे की दूरी लगभग 90 सेमी रखें. उन्नत किस्मों में शुगर बेबी, अर्का मानिक, अर्का ज्योति और पूसा वेदना उपयुक्त है. वहीं हाइब्रिड में मधु मिलन और मोहिनी का चयन किया जा सकता है. तरबूज की फसल 90-100 दिन में तैयार हो जाती है. प्रति एकड़ लगभग 1.2 लाख लागत आती है, जबकि 2-2.5 लाख तक आय संभव है, जिससे किसानों को अच्छा लाभ मिल सकता है.