'अतिक्रमणकारी सावधान', गुवाहाटी एंट्री पॉइंट पर CM हिमंता का 'सर्जिकल स्ट्राइक', जमींदोज 200+ घर

'अतिक्रमणकारी सावधान', गुवाहाटी एंट्री पॉइंट पर CM हिमंता का 'सर्जिकल स्ट्राइक', जमींदोज 200+ घर
Guwahati Railway Land Eviction Video: असम की राजधानी गुवाहाटी में रेलवे की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई की है. गुवाहाटी के एंट्री पॉइंट पर रेलवे की भूमि पर अवैध रूप से रह रहे 200 से अधिक परिवारों के अतिक्रमण को बुलडोज़र चलाकर पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया. इस बड़ी कार्रवाई का वीडियो साझा करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी है. मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा, 'अतिक्रमणकारी सावधान रहें. गुवाहाटी के प्रवेश बिंदु पर 200 से अधिक परिवारों ने अवैध रूप से रेलवे की जमीन पर कब्जा कर रखा था. रेल मंत्रालय के साथ एक संयुक्त अभियान के तहत इन अवैध ढांचों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया है. इस कार्रवाई से न केवल अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा गया है, बल्कि असामाजिक गतिविधियों के इस बड़े केंद्र को भी खत्म कर दिया गया है.' सोशल मीडिया पर जारी किए गए इस वीडियो में बैकग्राउंड में 'धुरंधर' का गाना बज रहा है और कई बुलडोज़र एक साथ अवैध रूप से बने पक्के और कच्चे मकानों को गिराते हुए नजर आ रहे हैं.