अगर खिला दिया IIT कानपुर का 'गेंदा फीड', तो मुर्गियां हो जाएंगी हेल्दी और अंडे होंगे सुपर पौष्टिक.. जानिए क्या है ये

अगर खिला दिया IIT कानपुर का 'गेंदा फीड',  तो मुर्गियां हो जाएंगी हेल्दी और अंडे होंगे सुपर पौष्टिक.. जानिए क्या है ये
आईआईटी कानपुर की स्टार्टअप कंपनी ने गेंदे के फूल की पंखुड़ियों से एक खास पौष्टिक पाउडर तैयार किया है, जिसे मुर्गियों के दाने में मिलाकर खिलाया जाएगा. इस 'गेंदा फीड' से अंडों और चिकन की गुणवत्ता, पोषण स्तर और रंग में सुधार होने के साथ-साथ किसानों की आमदनी बढ़ने की उम्मीद है. तमिलनाडु में इसके सफल परीक्षण के बाद इसे पोल्ट्री सेक्टर में एक बड़ी तकनीकी उपलब्धि माना जा रहा है.