हैदराबाद की रूहानी विरासत, आबदारखानों में मिट्टी की खुशबू संग घुलती थी शहर की तहजीब, जानें अनसुनी कहनी
Hyderabad Abdarkhana History: हैदराबाद के ऐतिहासिक आबदारखाने कभी शहर की प्यास बुझाने का सबसे बड़ा केंद्र हुआ करते थे. कुतुब शाही और आसिफ जाही दौर में बनाए गए ये प्याऊ मुसाफिरों और राहगीरों को ठंडा पानी और शरबत उपलब्ध कराते थे. यहां बिश्ती मशकी में पानी भरकर लोगों तक पहुंचाते थे और मिट्टी के कुलिया में पानी पिलाया जाता था. आबदारखानों की खास पहचान उनका प्राकृतिक रेफ्रिजरेशन सिस्टम और सामाजिक सौहार्द था. यहां बिना किसी भेदभाव के हर धर्म के लोग पानी पीते थे. आज भी हैदराबाद में यह सेवा भावना इंसानियत और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल मानी जाती है.