'हेलमेट नहीं होता तो जान चली जाती': अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद बंगाल में उबाल, ममता को अब राहुल लगने लगे अच्छे, अखिलेश का भी मिला साथ!
Abhishek Banerjee Attack Latest News: पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के बाद पिछले 24 घंटों में बंगाल से लेकर दिल्ली तक की सियासत में भूचाल आ चुका है. राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने इस घटना को लोकतंत्र पर हमला बताते हुए बीजेपी की सुवेंदु सरकार को घेरा है, वहीं देश और दुनिया में बंगाल की राजनीतिक हिंसा को लेकर गंभीर चिंताएं जताई जा रही हैं. जानिए बीते 24 घंटे में बंगाल पुलिस का एक्शन और टीएमसी सहित अन्य दलों का रिएक्शन. आइए जानते हैं कि इस खूनी संघर्ष के बाद पिछले 24 घंटों में देश और दुनिया में क्या कुछ हो रहा है.