हिमालय या 'पार्किंग लॉट'? जोशीमठ में 30 किलोमीटर लंबा जाम, घंटों से कारों में कैद हैं यात्री
Joshimath 30 KM Traffic Jam Video: पर्यटन के नाम पर नए रिकॉर्ड बनाने की सनक ने नाजुक हिमालय को दुनिया के सबसे लंबे 'पार्किंग लॉट' में तब्दील कर दिया है. उत्तराखंड के जोशीमठ से सामने आया एक खौफनाक वीडियो इस बात की गवाही दे रहा है कि पहाड़ अब बेतहाशा गाड़ियों के बोझ तले दम तोड़ रहे हैं. फिलहाल जोशीमठ एक भीषण ट्रैफिक जाम का सामना कर रहा है, जो करीब 25 से 30 किलोमीटर लंबा बताया जा रहा है. हालात इतने बदतर हैं कि विष्णुप्रयाग से लेकर उससे 15 किलोमीटर आगे तक सर्पीली सड़कों पर सिर्फ गाड़ियां ही गाड़ियां रेंगती नजर आ रही हैं और हजारों टूरिस्ट घंटों से अपनी कारों में बुरी तरह फंसे हुए हैं.