हिंदी पत्रकारिता: अनेक चुनौतियों से रूबरू, नए अवसरों को भुनाना होगा; पढ़ें रशीद किदवई का लेख
हिंदी के प्रथम (साप्ताहिक) समाचार-पत्र ‘उदंत मार्तंड' को इसी महीने की 30 तारीख को 200 साल पूरे हो रहे हैं. आज से दो सदी पहले 30 मई 1826 को कोलकाता से इसका प्रकाशन प्रारंभ हुआ था. हालांकि यह ज्यादा नहीं चल पाया, लेकिन इसने हिंदी पत्रकारिता की जो लौ जलाई थी, वह आज मशाल में बदल चुकी है.