हर सुबह चूल्हे पर लेप क्यों करती हैं अलवर की महिलाएं? जानिए इस परंपरा का धार्मिक और वैज्ञानिक रहस्य

हर सुबह चूल्हे पर लेप क्यों करती हैं अलवर की महिलाएं? जानिए इस परंपरा का धार्मिक और वैज्ञानिक रहस्य
Alwar Hindi News: अलवर के ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी कई पारंपरिक रीति-रिवाज जीवंत हैं. इनमें से एक खास परंपरा है महिलाओं द्वारा रोज सुबह चूल्हे पर लेप करना. गांवों में महिलाएं गोबर और मिट्टी से चूल्हे को लीपती हैं, जिसे शुद्धता, स्वच्छता और शुभता का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और रसोई पवित्र रहती है. विशेषज्ञों के अनुसार यह परंपरा केवल धार्मिक आस्था से नहीं जुड़ी, बल्कि वैज्ञानिक दृष्टि से भी उपयोगी मानी जाती है. गोबर और मिट्टी का लेप कीटाणुओं को कम करने और ताप संतुलन बनाए रखने में मदद करता है. आधुनिक दौर में गैस चूल्हों के बढ़ते उपयोग के बावजूद कई ग्रामीण परिवार आज भी इस परंपरा को निभा रहे हैं, जो राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है.