हकीमपुर बॉर्डर से ग्राउंड रिपोर्ट: अब तक कितने बांग्लादेशी घुसपैठिये खदेड़े गए? CM सुवेंदु ढोल पीट रहे हैं या सच में हो रहा एक्शन?
Suvendu Adhikari Action Ground Report : पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना स्थित हकीमपुर बॉर्डर इस समय सिर्फ एक सीमा चौकी नहीं, बल्कि बंगाल में अवैध घुसपैठ और राजनीतिक टकराव का सबसे बड़ा प्रतीक बन चुका है. इस बॉर्डर पर बांग्लादेशी घुसपैठियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की नई 'डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट' नीति और राज्य में होल्डिंग सेंटर्स के निर्माण के बाद अवैध प्रवासियों में खौफ है. केवल पिछले 15 दिनों में ही 1000 से 1500 तक हजारों घुसपैठिए हकीमपुर चेकपोस्ट के रास्ते वापस बांग्लादेश भेज दिया गया है और हजारों भागने के लिए कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं.