स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का छलका दर्द, तैयार उत्पाद की नहीं हो पाती बिक्री, परिवार चलाना मुश्किल

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का छलका दर्द, तैयार उत्पाद की नहीं हो पाती बिक्री, परिवार चलाना मुश्किल
लोकल 18 से बातचीत करते हुए स्वयं सहायता समूह की महिला गुड़िया देवी ने बताया कि वह सागर प्रेरणा स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष हैं. इस समय समूह के लोग जरोदरी चिकन कार्य कर रहे हैं, परंतु पर्याप्त मात्रा में काम ना मिल पाने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. कभी घर-घर में होने वाला चिकन कढ़ाई का काम अब सीमित होता जा रहा है, जिससे हजारों महिलाओं की आमदनी प्रभावित हो रही है.