सुवेंदु का कोलकाता में 'UP' वाला एक्शन, एक ही झटके में साफ हो गई सालों की अवैध गंदगी
Bulldozer Action at Howrah Station: पश्चिम बंगाल में अवैध कब्जाधारियों पर 'बुलडोजर एक्शन' शुरू हो गया है. भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हावड़ा रेलवे स्टेशन के आसपास से अवैध निर्माण और अतिक्रमण को जमींदोज कर दिया गया. बुलडोजर की इस धमक से इलाके में हड़कंप मचा है. राज्य के मंत्री दिलीप घोष ने चेतावनी देते हुए कहा कि हावड़ा के बाद अब सियालदह स्टेशन के आसपास के इलाके भी प्रशासन के रडार पर हैं. नई सरकार कहना है कि सरकारी जमीन पर कब्जा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.