सुवेंदु और हिमंता की वायरल फोटो ने बढ़ाई ममता खेमे की धड़कनें, लिखा- 'समझने वालों के लिए इशारा काफी है!'
Viral Post of Himanta and Suvendu: असम और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रचंड जीत हासिल की है. इस जीत के बाद दोनों राज्यों में मुख्यमंत्रियों ने शपथ भी ले लिया. एक तरफ जहां बंगाल में भाजपा पहली बार सत्ता में आई है, तो दूसरी ओर असम में हैट्रिक लगाई है. बंगाल में सुवेंदु अधिकारी तो असम हिमंता सरमा ने मुख्यमंत्री पद का शपथ लिया. अब दोनों नेताओं का एक्स पर दिलचस्प पोस्ट वायरल हो रहा है.