सुल्तानपुर के पंत स्टेडियम तरणताल में मई से जुलाई तक तैराकी ट्रेनिंग शुरू, सुबह शाम एक घंटे का बैच, मेडिकल सर्टिफिकेट अनिवार्य

सुल्तानपुर के पंत स्टेडियम तरणताल में मई से जुलाई तक तैराकी ट्रेनिंग शुरू, सुबह शाम एक घंटे का बैच, मेडिकल सर्टिफिकेट अनिवार्य
भीषण गर्मी के बीच शहर के तरणताल में इन दिनों लोगों की आवाजाही में तेजी हो गई है. सुबह और शाम दोनों समय यहां काफी संख्या में लोग तैराकी का आनंद लेने पहुंच रहे हैं. प्रतिदिन लगभग डेढ़ सौ लोग स्विमिंग के लिए आ रहे हैं, जिनमें बच्चों से लेकर युवा तक शामिल हैं. इसकी खास बात यह है कि 50 से अधिक बच्चों ने बाकायदा तैराकी सीखने के लिए पंजीकरण कराया है, जबकि बड़ी संख्या में लोग फिटनेस और मनोरंजन के लिए पहुंच रहे हैं.