सीबीएसई 12वीं रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट क्रैश? नोट कर लें नंबर, फोन पर आ जाएगा स्कोरकार्ड
CBSE 12th Result 2026 Date: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट मई के तीसरे हफ्ते में आने की उम्मीद है. सीबीएसई बोर्ड की वेबसाइट क्रैश होने की स्थिति में स्टूडेंट्स SMS या फोन कॉल के जरिए अपना परिणाम जान सकते हैं. सीबीएसई 12वीं की मार्कशीट में अपना नाम और अन्य डिटेल्स अच्छी तरह से चेक कर लें.