सीबीआई चीफ की सिलेक्शन मीटिंग में हंगामा, राहुल गांधी ने क्यों कहा कि मैं रबर स्टैंप नहीं हूं?
Rahul Gandhi Dissent Note: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने नए सीबीआई डायरेक्टर के चयन के लिए हुई हाई-प्रोफाइल मीटिंग में अपनी असहमति दर्ज कराई है. प्रधानमंत्री और चीफ जस्टिस की मौजूदगी में हुई इस बैठक में राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार ने चयन प्रक्रिया को महज एक औपचारिकता बना दिया है. उन्होंने 69 उम्मीदवारों के रिकॉर्ड समय पर न मिलने और पारदर्शिता की कमी पर सवाल उठाए हैं.