सीकर से उठी पर्यावरण बचाने की बड़ी पहल! 11 हजार बच्चों की ग्रीन ब्रिगेड पक्षियों के लिए बनेगी उम्मीद की किरण

सीकर से उठी पर्यावरण बचाने की बड़ी पहल! 11 हजार बच्चों की ग्रीन ब्रिगेड पक्षियों के लिए बनेगी उम्मीद की किरण
Green Brigade Sikar: सीकर जिले में पर्यावरण संरक्षण और पक्षियों की सुरक्षा को लेकर एक अनोखी और प्रेरणादायक मुहिम की शुरुआत की गई है. इस अभियान के तहत 11 हजार बच्चों की 'ग्रीन ब्रिगेड' तैयार की जा रही है, जो पक्षियों के संरक्षण, उनके लिए पानी और दाना उपलब्ध कराने तथा लोगों में जागरूकता फैलाने का कार्य करेगी. बढ़ती गर्मी और पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच यह पहल पक्षियों के लिए राहत और संरक्षण का माध्यम बनने जा रही है. अभियान में स्कूलों के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है, ताकि बचपन से ही प्रकृति और वन्यजीवों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित हो सके. बच्चे अपने घरों, स्कूलों और आसपास के क्षेत्रों में पक्षियों के लिए परिंडे लगाने और लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का कार्य करेंगे.