सीएम सुवेंदु को बम से उड़ाएंगे... अल-कायदा के नाम पर दी गई धमकी, कोलकाता से हुई गिरफ्तारी

सीएम सुवेंदु को बम से उड़ाएंगे... अल-कायदा के नाम पर दी गई धमकी, कोलकाता से हुई गिरफ्तारी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सु‍वेंदु अधिकारी को आत्मघाती बम हमले की धमकी देने के आरोप में कोलकाता के गार्डन रीच इलाके से 27 वर्षीय युवक हसनैन इकबाल को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने ईमेल भेजकर दावा किया था कि आतंकी संगठन अल-कायदा की मदद से मुख्यमंत्री पर हमला किया जाएगा. यह धमकी 14 मई को भवानीपुर थाने को ईमेल के जरिए मिली थी.