सीएम की कुर्सी संभालते ही 'नायक' के अनिल कपूर बन गए सुवेंदु अधिकारी! इमरजेंसी मीटिंग बुलाते ही दागी अफसरों में हड़कंप

सीएम की कुर्सी संभालते ही 'नायक' के अनिल कपूर बन गए सुवेंदु अधिकारी! इमरजेंसी मीटिंग बुलाते ही दागी अफसरों में हड़कंप
बंगाल के नए सीएम सुवेंदु अधिकारी ने पदभार संभालते ही पुलिस महकमे में हलचल तेज कर दी है. बॉलीवुड फिल्म 'नायक' में जिस तरह से अनिल कपूर एक्शन में आए थे, कुछ उसी अंदाज में सुवेंदु अधिकारी नजर आ रहे हैं. सोमवार शाम 5 बजे नबन्ना में राज्य के सभी जिलों के पुलिस कप्तानों और आला अफसरों की अनिवार्य बैठक बुलाई गई है. शपथ के तुरंत बाद सीएस और डीजीपी के साथ बैठक कर सुवेंदु ने साफ कर दिया है कि राज्य में अब 'सिंडिकेट राज' नहीं चलेगा.