सिद्धारमैया ही बने रहेंगे कर्नाटक के सीएम... दिल्ली दरबार से केसी वेणुगोपाल का ऐलान, शिवकुमार की एक नहीं चली!
Karnataka Power Tussle: कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन और मुख्यमंत्री बदलने की तमाम अटकलों पर कांग्रेस आलाकमान ने विराम लगा दिया है. दिल्ली में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में हुई हाई-लेवल बैठक के बाद पार्टी ने साफ किया कि राज्य में सिद्धारमैया ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे. इस फैसले से उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के सीएम बनने के अरमानों पर पानी फिर गया है और पार्टी का पूरा ध्यान अब 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनावों पर है.