सिद्धारमैया ने बढ़ाया नाम, विधायकों ने लगाई मुहर... कर्नाटक में DK युग का आगाज, 3 जून को शिवकुमार लेंगे शपथ

सिद्धारमैया ने बढ़ाया नाम, विधायकों ने लगाई मुहर... कर्नाटक में DK युग का आगाज, 3 जून को शिवकुमार लेंगे शपथ
कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुन लिया गया. उनके नाम का प्रस्ताव मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने रखा, जिसका समर्थन वरिष्ठ कांग्रेस नेता जी. परमेश्वर ने किया. सीएलपी की बैठक में शिवकुमार के नाम पर मुहर लगने के साथ ही उनके कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है. शिवकुमार 3 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.