सावधान! दिल्ली से बिहार-बंगाल तक 'जानलेवा' गर्मी, 44℃ तक पहुंचा पारा, 11 राज्यों में बारिश, IMD की चेतावनी
Tomorrow Weather Alert: अप्रैल का आधा भाग बारिश और हवाओं की ठंडी झोंको में गुजरा, लेकिन दूसरा भाग शुरू होते ही मौसम ने रंग दिखाने शुरू कर दिए. मौसम विभाग (आईएमडी) ने कल यानी 17 अप्रैल के लिए देश के कई राज्यों में मौसम का डबल अलर्ट जारी किया है. एक तरफ जहां दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान से लेकर महाराष्ट्र तक सूरज आग उगल रहा है, वहीं दूसरी तरफ पूर्वोत्तर के 7 राज्यों समेत 11 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है. यूपी के बांदा में देश का सबसे ज्यादा 44.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है. आइए जानते हैं अगले 24 घंटों में मौसम का पूरा हाल.