सांसद पति के क्षेत्र में पत्नी ने मारी एंट्री, घर में जीवनसाथी राजनीति में बनी हमसफर, जानें जीत के पीछे की कहानी
केरल के पलक्कड़ जिले में एक अनोखा सियासी संयोग देखने को मिला है जहां पति संसद में और अब पत्नी विधानसभा में एक ही क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं. कांग्रेस सांसद वीके श्रीकंदन के संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कोंगड सीट से उनकी पत्नी केए तुलसी ने माकपा के गढ़ में बड़ी सेंध लगाई है. तुलसी ने माकपा उम्मीदवार को 3,706 वोटों से हराकर शानदार जीत दर्ज की. अब यह पावर कपल मिलकर क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है.