समय का पहिया घूमा; जिस दिग्गज के साये में कभी खड़े थे 'बालक विजय', आज उसी के बेटे का राज खत्म कर रचा इतिहास

समय का पहिया घूमा; जिस दिग्गज के साये में कभी खड़े थे 'बालक विजय', आज उसी के बेटे का राज खत्म कर रचा इतिहास
Actor Vijay Old Image With Karunanidhi: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने पूरे देश की राजनीति को हिलाकर रख दिया है. अभिनेता से नेता बने विजय की नई पार्टी 'तमिलगा वेत्री कड़गम' (TVK) ने 62 साल पुराने द्रविड़ किलों को ढहा दिया है. इस जीत के बीच दिवंगत एम. करुणानिधि के साथ बालक विजय की एक पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है. यह तस्वीर आज की सबसे बड़ी राजनीतिक विडंबना को दर्शाती है - जिस महान नेता (करुणानिधि) के पीछे कभी विजय एक प्रशंसक बालक की तरह खड़े थे, आज उन्हीं के बेटे (एम.के. स्टालिन) की सत्ता को विजय ने उखाड़ फेंका है.