‘सड़क पर उतरे GenZ, नेपाल-बांग्लादेश की तरह करें आंदोलन’, NEET पेपर लीक पर बोले अरविंद केजरीवाल
Arvind Kejriwal on NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने देश के ‘जेन Z’ यानी युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगर अब भी युवा आवाज नहीं उठाएंगे तो पेपर लीक का सिलसिला कभी नहीं रुकेगा. केजरीवाल ने कहा, 'अगर नेपाल और बांग्लादेश का जेन Z सड़कों पर उतरकर सरकार बदल सकता है तो भारत का जेन Z पेपर लीक कराने वालों को जेल क्यों नहीं भेज सकता?'