संग्रहालय में दिखेंगी इक्ष्वाकु वंश की 63 पीढ़ियां, स्कैनर के माध्यम से 20 राजाओं का दिखेगा जीवंत रूप, जाने
अंतरराष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय के संयोजक संजीव सिंह ने बताया कि अयोध्या में संग्रहालय का निर्माण युद्ध स्तर पर जारी है. उनका कहना है कि यदि संग्रहालय में भगवान श्रीराम के वंशजों और इक्ष्वाकु वंश की जानकारी नहीं होगी तो राम कथा अधूरी मानी जाएगी.इसी सोच के साथ संग्रहालय में इक्ष्वाकु वंश गैलरी तैयार करने की योजना बनाई गई है.यह गैलरी पूरी तरह आधुनिक तकनीक पर आधारित होगी. इसमें भगवान श्रीराम की संपूर्ण वंशावली को डिजिटल माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा.