शिक्षा मंत्री ने गूगल, मेटा और टेलीग्राम के साथ की हाई-लेवल बैठक, नीट लीक विवाद के बीच अफवाहबाजों पर पहरा
NTA Exam Security Upgrade 2026: नीट यूजी परीक्षा प्रणाली को लीक-प्रूफ बनाने के लिए सरकार ने एनटीए को 20 दिनों का अल्टीमेटम दिया है. डिजिटल ट्रैकिंग और सख्त पुलिस सुरक्षा के साथ अब परीक्षाओं को पूरी तरह सुरक्षित बनाने की तैयारी है, जिससे उम्मीदवारों का भरोसा दोबारा बहाल किया जा सके.