शहद की अच्छी पैदावार के पीछे छिपा है रानी मधुमक्खी का बड़ा रोल, किसान ने समझाया पूरा गणित
रामपुर में मधुमक्खी पालन करने वाले किसान शहद की अच्छी पैदावार के लिए रानी मधुमक्खी को सबसे अहम मान रहे हैं. किसानों का कहना है कि स्वस्थ और सक्रिय रानी मधुमक्खी पूरे छत्ते को मजबूत बनाती है, जिससे शहद उत्पादन बढ़ता है. खेती के साथ मधुमक्खी पालन किसानों के लिए दोहरी कमाई का बेहतर विकल्प भी बन रहा है.