वीडी सतीशन की कैबिनेट में '12 दुश्मन', केसी वेगुगोपाल की रिमोट से चलेगी केरल सरकार?

वीडी सतीशन की कैबिनेट में '12 दुश्मन', केसी वेगुगोपाल की रिमोट से चलेगी केरल सरकार?
KC Venugopal influence on VD Satheesan cabinet: केरल में वीडी सतीशन भले ही मुख्यमंत्री बने हैं, लेकिन उनकी 20 सदस्यीय कैबिनेट में 12 ऐसे चेहरे हैं जो नहीं चाहते थे कि वह मुख्यमंत्री बनें. वीडी सतीशन ने 12 ऐसे नेताओं को मंत्री बनाया है जो कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल को मुख्यमंत्री बनाना चाहते थे. केरल में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होने के बाद चर्चा शुरू हो गई है कि भले ही केसी वेणुगोपाल मुख्यमंत्री नहीं बन पाए लेकिन अब वह रिमोट से नई सरकार को चलाएंगे. हालांकि इसके दूसरे पहलू पर भी बातें हो रही हैं. कहा जा रहा है कि राहुल गांधी ने केरल कांग्रेस में गुटबाजी को खत्म करने के लिए यह वीडी सतीशन को सीएम और कैबिनेट में केसी वेणुगोपाल के दबदबे वाला दांख खेला है.