विदेशों में छाया रेगिस्तान का जायका! मारवाड़ की कैर और सांगरी की बढ़ी मांग, लेकिन बारिश बनी चुनौती
Marwadi Desert Food: राजस्थान के मारवाड़ क्षेत्र के पारंपरिक रेगिस्तानी जायकों कैर और सुखी सांगरी की मांग अब विदेशों तक पहुंच चुकी है. अमेरिका, कनाडा समेत कई देशों में रहने वाले भारतीयों और विदेशी लोगों के बीच इन पारंपरिक खाद्य पदार्थों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है. मारवाड़ी व्यंजनों में इस्तेमाल होने वाली कैर-सांगरी को स्वाद और पोषण के कारण खास पसंद किया जा रहा है. हालांकि इस बार बैमौसम बारिश ने उत्पादन पर बड़ा असर डाला है, जिससे किसानों और व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है. कम उत्पादन के कारण बाजार में कीमतें बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है. निर्यात कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में डिमांड लगातार बढ़ रही है, लेकिन उत्पादन घटने से सप्लाई प्रभावित हो सकती है.