विजय समर्थन के लिए ठोकरें खा रहे, पूर्व CM ने कर दिया सरकार बनाने का दावा, गवर्नर के बयान ने आग में डाला घी
तमिलनाडु में DMK-AIADMK के संभावित मेल और राज्यपाल के चौंकाने वाले बयान ने थलपति विजय की राह मुश्किल कर दी है. राज्यपाल आर्लेकर ने दोनों धुर विरोधियों के साथ आने पर सहमति जताई है जबकि DMK ने दोबारा चुनाव से इनकार कर दिया है. दूसरी ओर पुडुचेरी में AIADMK ने बहुमत का जुगाड़ कर सरकार बनाने का दावा ठोक दिया है जिससे दक्षिण की सियासत में 'खेला' हो गया है.