वशिष्ठ कुंज की तर्ज पर प्राधिकरण अयोध्या में ला रहा न्यू टाउनशिप, लॉटरी के माध्यम से होगा आवंटन
Ayodhya news: अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) वशिष्ठ कुंज आवासीय योजना की सफलता के बाद अब एक और नई आधुनिक आवासीय योजना लाने की तैयारी में जुट गया है. इस नई योजना के जरिए आम लोगों को बेहतर सुविधाओं के साथ व्यवस्थित और किफायती आवास उपलब्ध कराया जाएगा. तेजी से विकसित हो रही अयोध्या में बढ़ती आबादी, निवेश और आवास की मांग को देखते हुए प्राधिकरण ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना की रूपरेखा तैयार कर ली है.