'वर्क फ्रॉम होम और फ्यूल सेविंग करें, सोने की खरीदारी से बचें'... PM मोदी की इस अपील पर आप क्या सोचते हैं?
पीएम मोदी ने कहा कि पड़ोस में चल रहे एक बड़े युद्ध का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है. भारत पर इसका प्रभाव सबसे अधिक है. हमारे पास बड़े तेल के कुएं नहीं हैं. हमें पेट्रोल, डीजल और गैस आयात करना पड़ता है. पेट्रोल, डीजल, गैस और उर्वरकों की कीमतें आसमान छू रही हैं. पिछले दो महीनों से सरकार लगातार लोगों को इसके प्रभाव से बचाने के लिए बोझ उठा रही है.