लोग बोले- साधारण मिट्टी में नहीं होगा खीरा! किसान ने 2 एकड़ में कर दिखाया कमाल

लोग बोले- साधारण मिट्टी में नहीं होगा खीरा! किसान ने 2 एकड़ में कर दिखाया कमाल
Agri News : भोजपुर के गड़हनी प्रखंड के किसान कृष्णा सिंह ने साधारण मिट्टी में खीरा की सफल खेती कर नई मिसाल पेश की है. जहां लोग खीरा को सिर्फ बलुई मिट्टी की फसल मानते थे, वहीं उन्होंने दो एकड़ खेत में बंपर उत्पादन हासिल किया. खेती से पहले उन्होंने विशेषज्ञों से सलाह ली, जैविक खाद का इस्तेमाल किया और पानी निकासी की बेहतर व्यवस्था बनाई. अब उनके खेत से रोज बाजार में खीरा भेजा जा रहा है. उनकी सफलता देखकर आसपास के किसान भी सब्जी और नकदी फसलों की ओर बढ़ रहे हैं.