लाखों का बंपर पैकेज! IIIT भागलपुर में एडमिशन के लिए चाहिए कितनी रैंक? देखें CSE और अन्य ब्रांच की पूरी डिटेल

लाखों का बंपर पैकेज! IIIT भागलपुर में एडमिशन के लिए चाहिए कितनी रैंक? देखें CSE और अन्य ब्रांच की पूरी डिटेल
IIIT Bhagalpur Admission & Cutoff: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) भागलपुर में दाखिला लेने के इच्छुक इंजीनियरिंग छात्रों के लिए जेईई मेन्स (JEE Main) की रैंक सबसे महत्वपूर्ण आधार है. संस्थान में प्रवेश पूरी तरह से जेईई मेन्स की मेरिट और काउंसलिंग के जरिए होता है. यहां की सबसे लोकप्रिय ब्रांच कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE) का क्लोजिंग कटऑफ करीब 52 हजार रैंक के आसपास रहता है. जबकि अन्य इंजीनियरिंग शाखाओं के लिए यह आंकड़ा 80 हजार रैंक तक जाता है. छात्रों को देश-विदेश की बड़ी कंपनियों से लाखों रुपये के सालाना पैकेज मिलते हैं. हालांकि, हर साल सीटों की संख्या और छात्रों की पसंद के आधार पर कटऑफ में आंशिक बदलाव देखने को मिल सकता है.