लगातार हारने की वजह से हताश हैं... राहुल गांधी के बयान पर पीयूष गोयल का पलटवार
Piyush Goyal Statement: देश की राजनीति में फिर बयानबाजी तेज हो गई है. बीजेपी नेताओं ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 32 देशों ने सम्मानित किया है, जो दुनिया में भारत की बढ़ती ताकत को दिखाता है. उन्होंने कहा कि फ्रांस, रूस, सऊदी अरब और यूएई जैसे देशों द्वारा मिला सम्मान पूरे भारत का सम्मान है. इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार चुनावी हार से हताश हैं और पीएम के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं. बीजेपी ने यह भी कहा कि पीएम मोदी को Food and Agriculture Organization का 'एग्रीकोला मेडल 2026' मिलना भारत के किसानों और ग्रामीण विकास की बड़ी उपलब्धि है.