लखीमपुर की तराई में ठेके पर जमीन लेकर किसान कर रहे खरबूज की खेती, 1 एकड़ में हो रही 7 लाख तक की कमाई

लखीमपुर की तराई में ठेके पर जमीन लेकर किसान कर रहे खरबूज की खेती, 1 एकड़ में हो रही 7 लाख तक की कमाई
शामली जिले से आए किसानों का कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खेती की लागत लगातार बढ़ रही है और जमीन भी महंगी हो चुकी है. ऐसे में उन्होंने खीरी जिले की उपजाऊ मिट्टी और बेहतर जल उपलब्धता को देखते हुए यहां जमीन ठेके पर ली है. किसान से एक सीजन के लिए खेत किराए पर लेकर उसमें तरबूज और खीरे की खेती कर रहे हैं. किसानों के मुताबिक यहां की मिट्टी रेतीली और उपजाऊ है, जो तरबूज और खीरे की खेती के लिए बेहद उपयुक्त मानी जाती है.