राहुल गांधी कभी गाल छूकर दुलारते, तो प्रियंका हाथ मिलाती, वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण में 'कर्ली गर्ल' कौन?
केरल में वीडी सतीसन के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का दुलार वाला अंदाज देखने को मिला. समारोह में मौजूद एक छोटी बच्ची राहुल गांधी के पास पहुंची, जिसके बाद वे मुस्कुराते हुए उसका गाल सहलाया और लाड किया. प्रियंका गांधी ने भी बच्ची से हाथ मोड़ा और उससे हल्की-फुल्की बातचीत की. इस दौरान दोनों नेताओं के चेहरे पर मुस्कान साफ नजर आई. बच्ची कौन थी और किसके साथ समारोह में आई थी, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है.