रामपुर के किसान रईस ने बताया कौन से आम में कीड़े का खतरा ज्यादा? दशहरी, देसी और चौसा आम खरीदते समय इन निशानों से रहें सावधान

रामपुर के किसान रईस ने बताया कौन से आम में कीड़े का खतरा ज्यादा? दशहरी, देसी और चौसा आम खरीदते समय इन निशानों से रहें सावधान
रईस लोकल 18 से बताते हैं कि उन्होंने बचपन से आम की बागवानी देखी है और उनका अनुभव कहता है कि दशहरी जैसे आमों में कीड़ा कम पड़ता है, जबकि देसी, गुठली वाले, रेशेदार या चूसा आमों में सबसे ज्यादा खतरा रहता है. गांवों में इन्हें कई जगह टपका या चूसा आम भी कहा जाता है ये आम अक्सर पेड़ से खुद गिर जाते हैं या ज्यादा मुलायम हो जाते हैं जिससे इनमें फ्रूट फ्लाई तेजी से हमला करती है.