रात के अंधेरे में हिमालय पर 'महाजंग', आपस में भिड़े दो खूंखार भालू, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Bear Fight Viral Video: पिथौरागढ़ के थल-दीदीहाट मार्ग पर प्रकृति का एक बेहद दुर्लभ और रोंगटे खड़े कर देने वाला नजारा देखने को मिला. दो विशालकाय हिमालयन ब्लैक बियर सड़क के बीचों-बीच आपस में लड़ते नजर आए. रात के सन्नाटे में हुई इस 'महाजंग' का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों विशालकाय भालू एक-दूसरे पर जबरदस्त तरीके से हमला करते और दहाड़ते नजर आ रहे हैं. यह घटना लामागढ़ गांव के पास की बताई जा रही है, जहां से गुजर रहे एक कार सवार ने अपनी गाड़ी की लाइट जला कर खौफनाक मुठभेड़ को कैमरे में कैद किया.